WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Floor Test Live Update: फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार की बहुमत परीक्षण, तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल 

Bihar Floor Test Live Update

Bihar Floor Test Live Update: फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार की बहुमत परीक्षण, तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल 

Bihar Floor Test Live Update: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 दिन पहले गठित एनडीए सरकार के विश्वासमत की सोमवार को परीक्षा होगी। मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा में विश्वासमत पेश करेंगे, जिसके समर्थन और खिलाफ में विधायक मतदान करेंगे। पक्ष-विपक्ष में मतदान सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को सत्ता तथा विरोधी खेमा दोनों ओर से विधायकों को एकजुट रखने की कवायद चरम पर रही। भोज भोज व बैठकों का दौर चला।

भाजपा के विधायक बोधगया के प्रशिक्षण शिविर से तो कांग्रेस के विधायक हैदराबाद की सैर कर पटना लौट आए। जदयू ने विधानमंडल दल की बैठक की। वहीं राजद और वाम दल के विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर शनिवार शाम से ही जमे हैं। कांग्रेसी भी इनके साथ आ जुटे हैं। सोमवार से विधानमंडल का बजट सत्र भी शुरू हो रहा है।

सबसे पहले दिन के 11 बजे विधानसभा और विधान परिषद की बैठक शुरू होगी। अध्यक्ष और सभापति प्रारंभिक संबोधन देंगे। इसके बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल में जाएंगे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद दोनों सदनों के सदस्य फिर अपने सदन में लौट आएंगे और कार्यवाही शुरू होगी

अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से स्थिति साफ होगी?

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा में दुबारा कार्यवाही चलेगी। पहले ही कार्यवाही में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि बहुमत सरकार के पक्ष में है या वाकई विपक्ष खेला करने में कुछ सफल हुआ। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने के लिए सत्ता पक्ष द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। अध्यक्ष यह देखेंगे कि प्रस्ताव के समर्थन में कितने सदस्य हैं।

Bihar Floor Test Live Update
अगर 38 सदस्य या इससे अधिक इस प्रस्ताव का खड़े होकर समर्थन करते हैं तो इसे स्वीकृत माना जाएगा। फिर अध्यक्ष आसन से हट जाएंगे। उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी आसन पर बैठेंगे और कार्यवाही आगे आगे बढ़ेगी। अध्यक्ष के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विरोध में सदस्यों का मतदान होगा।

अध्यक्ष के खिलाफ बहुमत हुआ तो फिर नये अध्यक्ष के लिए आगे की कार्रवाई शुरू होगी। नये अध्यक्ष चुने। जाने तक उपाध्यक्ष सदन का संचालन करेंगे। हालांकि, अध्यक्ष अगर अपने पद से स्वयं इस्तीफा देते हैं तो मतदान की नौबत नहीं आएगी। इसके बाद सीएम विश्वासमत प्रस्ताव रखेंगे। विश्वासमत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण (2023-24) रिपोर्ट सदन में रखेगी।

राजद विधायक चेतन की तलाश में तेजस्वी आवास पहुंची पुलिस?

सियासी गहमागहमी के बीच रविवार की देर रात पुलिस की भी इंट्री हो गई। शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद से संपर्क नहीं होने पर उनके भाई अंशुमन आनंद ने पाटलिपुत्र थाने में सनहा दर्ज कराया। इसके बाद चेतन आनंद को ढूंढते हुए पटना के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर र पहुंचे।

 

चेतन आदंन से से बात करने के बाद अधिकारी वहां से लौट गए। पूर्व उप मुख्यमंत्री के आवास से बाहर निकले कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस अधिकारी आए थे। प्रक्रिया पूरी कर लौट गए। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने सनहा दर्ज कराया, उनसे बात कीजिए। इस बीच आवास के बाहर देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी दलबल के साथ मुस्तैद दिखे।

Some Useful Important links

Home Page  Click Here 
Telegram Channel Join  Click Here 
WhatsApp Help  Click Here 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top